आज के इस लेख में हम आपको रोनिन हैक (The Ronin Hack) के बारे में जानकारी देने वाले है। इसी रोनिन हैक को इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी के नाम से भी जाना जाता है। यह चोरी अब तक के सबसे बड़े क्रिप्टो चोरियों में से सबसे बड़ी चोरी है। वैसे खास बात तो यह है कि लोग क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट तो करते है परंतु उन्हें रोनिन हैक चोरी के बारे में पता ही नही है, और यही कारण है कि आज हम आपको इस चोरी के बारे विस्तार से जानकारी देने वाले है। यदि आप एक ऐसे व्यक्ति है जिसे रोनिन हैक के बारे में कुछ भी पता नही है तो आपको इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए।

क्या आपको यह बात पता है कि प्रसिद्ध एक्सी इन्फिनिटी ऑनलाइन गेम के पीछे काम करने वाली ब्लॉकचेन नेटवर्क रोनिन को 23 मार्च को हैक कर लिया गया था। और यह हैक इतिहास का सबसे बड़ा क्रिप्टो हैक माना जाता है। परंतु जब तक इस हैक को खोजा जाता तब तक बहुत देर हो गयी थी क्योंकि तब तक हैकर्स ने लगभग 620 मिलियन डॉलर की चोरी कर ली थी और आपको यह भी जान लेना चाहिए कि इन हैकर्स को चोरी के एक सप्ताह बाद खोजा गया था। फिर इसी कारण रोनिन नेटवर्क और डिसेंट्रलाइज़ एक्सचेंज ने अपने ऑपरेशन्स रोक दिए थे और ऐसा करने से एक्सी इन्फिनिटी टोकन की कीमत लगभग 10 परसेंट से भी ज्यादा गिर गयी थी और साथ ही रोनिन ब्लॉकचैन का मूल टोकन, लगभग 22% गिर गया था।
अब इस लेख को पढ़ने वाले बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें एक्सी इन्फिनिटी और रोनिन नेटवर्क के बारे में जानकारी नही होगी, यदि आप भी एक ऐसे व्यक्ति है जिन्हें इन दोनों के बारे में जानकारी नही है, तो कोई बात नही हम आपको बता देते है। तो चलिए सबसे पहले हम आपको एक्सी इन्फिनिटी क्या है यह बताते है।
एक्सी इन्फिनिटी क्या होती है ?
Table of Contents
एक्सी इन्फिनिटी एक क्रिप्टो पर आधारित प्ले टू अर्न वीडियो गेम है जिसे वियतनामी ब्लॉकचेन गेमिंग स्टार्टअप स्काई माविस द्वारा विकसित किया गया है। इसमें प्लेयर्स एनएफटी आधारित आभासी संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं, जिसे बाद में वास्तविक धन में बदला जा सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज एक्सी इन्फिनिटी सबसे बड़ा ब्लॉकचेन-आधारित ऑनलाइन गेम है जिसके 2.8 मिलियन यूज़र्स है। तो अब आपको पता चल गया होगा कि एक्सी इन्फिनिटी क्या है। तो चलिए अब हम आपको बताते है कि रोनिन नेटवर्क क्या है।
रोनिन नेटवर्क क्या है ?
रोनिन एक तरह का अलग नेटवर्क है एथेरियम के लिए बनाया गया है और साथ ही यह रोनिन नेटवर्क एक्सी इन्फिनिटी जैसे ब्लॉकचेन गेम की क्रिप्टो जरूरतों को पूरा करने के लिए है। इसमें क्रिप्टो को स्टोर करने के लिए एक डिजिटल वॉलेट शामिल है। अब आपको पता चल गया होगा कि रोनिन नेटवर्क क्या है। चलिए अब हम अपने क्रिप्टो चोरी के बात पर आते है, अब हम आपको बताएंगे कि आखिर इस चोरी को कैसे अंजाम दिया गया था।
रोनिन नेटवर्क कैसे हैक किया गया था ?
रोनिन साइडचेन में नौ सत्यापनकर्ता हैं, और किसी भी जमा या निकासी के लिए कम से कम पांच हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। एक सत्यापनकर्ता वह होता है जो ब्लॉकचेन पर लेनदेन को सत्यापित करने के लिए जिम्मेदार होता है। हैकर ने नौ सत्यापनकर्ताओं में से पांच की निजी क्रिप्टोग्राफ़िक कुंजियों को ढूंढने में कामयाबी हासिल की जो कि हैक करने के लिए पर्याप्त था। इस हैक का पता तब चला जब कोई यूजर अपने एकाउंट से 5,000 ETH नहीं निकाल सका।
Conclusion –
तो इस लेख में हमने आपको रोनिन हैक के बारे में विस्तार से बता दिया है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ औए सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।