वर्तमान में Digital Market और Crypto Trading दुनियां भर के निवेशकों के सर चढ़ के बोल रही हैं। जिसके चलते वे अपनी मेहनत के पैसों को कई गुना मुनाफे में बदलने के लिए पूरे यकीन के साथ निवेश कर रहे हैं और लाभ भी कमा रहे है। हालांकि Cryptocurrency की कहानी की शुरुआत 2009 में Bitcoin की Market में Entry के साथ हई थी। किसी को अंदाजा तक नहीं था कि Crypto Trading जैसी जोखिम भरी व्यवस्था दुनियाभर में इतनी ज्यादा चर्चा में आ जायेगी और लोग इस पर इतना भरोसा जताएंगे।
2009 के बाद आज तक Digital Market में 1000 से भी ज्यादा Cryptocurrency मौजूद हैं और अपनी अपनी कीमतों से निरंतर निवेशकों को मुनाफा भी दे रही हैं। आज Crypto Trading की दुनिया में Bitcoin, Ripple Coin, Tether और Cosmos (ATOM) जैसी तमाम Cryptocurrencies ने एक अलग पहचान बना ली है और अपना लोहा मनवाया है।

Cosmos (ATOM) क्या है?
आसान शब्दों में Cosmos (ATOM) Blockchain Networks का एक Combined Network है जिसे हम Network of Blockchain Networks भी कह सकते हैं। असल में यह Blockchain Networks को आपस में Connect करने और उनके बीच Network Established करने का काम करता है इसलिए Cosmos (ATOM) को Internet of Blockchains के नाम से भी जाना जाता है।
Cosmos (ATOM) Blockchains के बीच Data Sharing, Communication और Transaction में मदद करता है और ईस प्रक्रिया को सुगम बनाने का कार्य करता है। इन सब कार्यों के लिए Cosmos (ATOM) के पास कुछ खास Products और Tools की एक लंबी series मौजूद है। Cosmos (ATOM) एक ऐसे management के रूप में पेश हुआ है जो Blockchain उद्योग के सामने आने वाली कुछ कठिन समस्याओं को हल करने में सहायक साबित होता है।
Cosmos (ATOM) कब और किसके द्वारा बनाया गया ?
Cosmos के सफर की शुरुआत 2014 में हुई थी जब Network में एक अहम भूमिका निभाने वाले Tendermint की स्थापना की गई।
Cosmos (ATOM) को जे क्वोन, ज़ारको मिलोसेविक और एथन बुकमैन नामक तीन Engineers के द्वारा बनाया गया था।
हालांकि जे क्वोन अभी भी प्रमुख वास्तुकार के रूप में कार्यरत है, लेकिन उनके द्वारा 2020 के अंत में CEO के रूप में पद छोड़ दिया गया है। उनके मुताबिक Cosmos की Developers Team के Experience को बढ़ाना, Cosmos के लिए एक World Best Team बनाना और Educational Institutes का निर्माण करना उनके लक्ष्यों में शामिल हैं। वे कहते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को पता चलना आवश्यक है कि यह नेटवर्क क्या क्या करने में सक्षम है।
2014 में आरंभ के बाद 2016 में, Cosmos के लिए एक White Paper Published किया गया था और अगले ही साल अर्थात 2017 में एक Token Sell भी आयोजित की गई थी।
Cosmos ATOM टोकन एक Highbridge Proof of State Algorithm के आधार पर बनाये जाते हैं, और वे सभी Cosmos Hub यानी कि main blockchain को security देते हैं और उसे safe रखने में मदद करते हैं। इस ATOM Cryptocurrency की Network Rule में भी एक अहम भूमिका होती है।
Cosmos क्यों है सबसे अलग ?
Crypto Trading की व्यावसायिक दुनिया में ज्यादातर लोगों की चिंता का प्रमुख कारण Blockchain Network होता है। Cosmos ATOM का लक्ष्य दो cryptocurrencies के बीच के संवाद को संभव बनाना है और इसी कारण यह लोकप्रिय माना जाता है।
Cosmos ATOM को “Blockchain 3.0” के रूप में प्रस्तुत किया गया है और इसका बुनियादी ढांचा उपयोग करने में काफी आसान साबित होता है। Cosmos का performance level असल में Development Growth Kit पर आधारित माना जाता है। यह मौजूद कोड के टुकड़ों का उपयोग करके आसानी से Network Build करने की अनुमति देता है जो कि cosmos को किसी भी अन्य cryptocurrencies से बिल्कुल अलग बनाता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि Cosmos ATOM का उपयोग कर के Bitcoin और Ethereum जैसे पुराने जमाने के Blockchain के मुक़ाबलर में काफी अधिक लेन देन आसानी किया जा सकता है। यदि Blockchain को कभी भी Mainsource को Join करने की आवश्यकता पड़ती है, तो उस परिस्थिति में उन्हें मौजूदा भुगतान कंपनियों या वेबसाइटों का सामना करना होगा।
Cosmos Coin की संख्या :
ATOM coins की कुल संख्या बाजार में 260,906,513 है। इनमें से, आज के समय, लगभग 203,121,910 प्रचलन में हैं। यह ध्यान देने योग्य बात हो सकती है कि इन cryptocurrency को mine नहीं किया जा सकता है बल्कि इसके बजाय, उन्हें sketing के माध्यम से बनाया जाता है। जनवरी 2017 में cosmos की दो निजी बिक्री हुई और उसके बाद ही इसी साल में एक सार्वजनिक बिक्री और हुई जिसने कुल $16 मिलियन जुटाए, जो लगभग $0.10 प्रति ATOM के बराबर है।
लगभग 80% Cosmos Tokan को निवेशकों को बांटा गया था, जबकि शेष 20% को दो कंपनियों (All in Bits और Inter chain Foundation) के बीच विभाजित किया गया था।
कॉसमॉस ने ATOM टोकन की तुलना Bitcoin को Mine करने के लिए उपयोग किए जाने वाले ASICs से की गई है। Tendermint Team के द्वारा लिखित एक Technical Page के ऊपर स्पष्ट रूप में समझाया गया: “यह Virtualized Hardware (आर्थिक पूंजी) का एक टुकड़ा है जिसे आपको Network में Keeper के रूप में भाग लेने के लिए प्राप्त करने की आवश्यकता है।”
1 cosmos (ATOM) की कीमत :
Cosmos cryptocurrency की कीमत लगातार बढ़ती और कम होती रहती हैं क्योंकि उसे किसी भी देश की सरकार अथवा किसी भी संस्था के द्वारा निर्देश नहीं फिये जाते हैं। cosmos में निवेश करना उन लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है जिनके पास एक economic backup है और crypto trading में निवेश के बारे में सोच रहे हैं।
इस ब्लॉग को लिखने के समय, 1 cosmos (ATOM) की कीमत $11.37 = ₹852.23 भारतीय रुपये है।
इसके अलावा आप देख सकते हैं कि cosmos (ATOM) की कीमतों को 24/7 अपडेट किया जाता है जिसके चलते इसकी कीमतें बढ़ती – घटती रहती हैं और यदि आप एक निवेशक हैं तो आपको नियमित रूप से सूचना मिल जाती है।
Cosmos (ATOM) को कहां से खरीदा जा सकता है ?
Cosmos (ATOM) का व्यापार अथवा खरीद करने के लिए आप Bittrex, Polonium, Kraken, Livecoin और LiteBit जैसी तमाम प्रतिष्ठित Exchange Websites का उपयोग कर सकते हैं और Cosmos cryptocurrency के इस्तेमाल से निवेश कर के भारी पैसा बना सकते हैं और जगत में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।
आप यहां Dollar और Euro को cryptocurrency में बदलने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें आसानी से परिवर्तित भी कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Cosmos क्या है?, इसे कब और किसके द्वारा बनाया गया?, 1 cosmos की कीमत क्या है?, हम cosmos की खरीद कहाँ से कर सकते हैं? और Cosmos सबसे अलग क्यों है? जैसे तमाम सवालों के जवाब आप तक पहुचाने का काम किया और आपको बिल्कुल सही और सटीक जानकारों देना सुनिश्चित किया।
अगर आप इसी प्रकार Digital Market और Crypto Trading से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी website के साथ जुड़े रहें।
यकीनन हम आपको वह सारी जरूरी जानकारी देते हैं जो आपको एक सर्वश्रेष्ठ निवेशक बनाने में सहायक साबित होती है। आपसे निवेदन है कि अपने सगे संबंधियों, मित्रों और परिवार जनों के साथ इस जानकारी को share अवश्य करें ताकि वे भी Digital Market के बारे में जागरूक हो सकें और एक बेहतर निवेशक के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकें।