आज के इस लेख में हम आपको altcoin के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। बहुत से लोग है जिन्होंने बिटकॉइन तो सुना होता है लेकिन altcoin नही सुना होता है। यदि आप भी उन्ही लोगो मे से है जिन्हें नही पता कि altcoin क्या होता है, तो आप चिंता करने की जरूरत नही है। क्योंकि हम आगे आपको altcoin क्या होता है यह बताएंगे। तो चलिए सबसे पहले हम altcoin क्या होता है इसके बारे में जानते है।

Altcoin क्या होता है ?
Table of Contents
जिस तरह आपको बिटकॉइन के बारे में पता है कि बिटकॉइन एक क्रिप्टो करेंसी है उसी तरह Altcoin भी एक क्रिप्टो करेंसी ही है। Altcoin यह बिटकॉइन के साथ अपने विशेषताएं को शेयर करते है, परंतु Altcoin के अपने अलग तरीके है। जैसे कि कुछ altcoin ब्लॉक बनाने या लेनदेन को मान्य करने के लिए एक अलग तंत्र का उपयोग करते है। या altcoin यह स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स या कम कीमत की अस्थिरता जैसी नई या अतिरिक्त क्षमताएं प्रदान करके खुद को बिटकॉइन से अलग दर्शाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि CoinMarketCap के अनुसार मार्च 2021 में सभी क्रिप्टो करेंसी में बाजार में Altcoin का 40 परसेंट से अधिक का योगदान था।
तो अब आप जान चुके होंगे कि आखिर altcoin क्या होता है। चलिए अब हम आपको altcoin के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते है।
Altcoin के बारे में जानकारी
बहुत कम लोगो को पता होता है कि Altcoin क्या होता है। परंतु यदि आपको बिटकॉइन के बारे में पता है तो आपको Altcoin के बारे में भी पता होना चाहिए।
तो Altcoin यह दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है, Alt और Coin इनसे मिलकर बना है और इसमे बिटकॉइन में जितने ऑप्शन है वह सभी ऑप्शन शामिल है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि जितने भी बेसिक चीजे होती है वह बिटकॉइन और Altcoin के बीच पूरी तरह से समान है। Bitcoin और Altcoin यह दोनों पीयर टू पीयर सिस्टम के रूप में या एक ही समय में बड़ी मात्रा में डेटा और लेनदेन को संसाधित करने में सक्षम होते है और एक बड़े कंप्यूटर के रूप में कोड और कार्य शेयर करते हैं। जैसे Altcoins यह डिजिटल लेनदेन के लिए एक सस्ता तरीका बनकर अगला बिटकॉइन बनने की भी इच्छा रखते हैं।
यदि आपको अभी भी बिटकॉइन और Altcoin के बारे में कुछ कंफ्यूज़न है तो हम आपके उस कंफ्यूज़न को दूर कर देते है। नीचे हम आपको विस्तार से बताएंगे की बिटकॉइन और Altcoin में क्या फर्क है।
बिटकॉइन और Altcoin में क्या फर्क है ?
यदि हम बिटकॉइन की बात करे तो यह एक ऐसी क्रिप्टो करेंसी है जो सबसे पहले बनाई गई थी, और बिटकॉइन की जो डिज़ाइन और लुक है उसका अन्य कॉइन के लिए एक बड़ा उदाहरण बनाया गया था। हालांकि अभी भी बिटकॉइन के कामो में कई कमियां है जैसे ब्लॉक बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले तंत्र काफी समय लेते है और साथ ही बिटकॉइन के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की क्षमताएं भी काफी सीमित ही है।
वही यदि हम Altcoin की बात करे तो इसमे ऐसा नही होता है। बिटकॉइन के मुकाबले किसी भी चीज में लाभ प्राप्त करने के लिए Altcoin में काफी सुधार है। कई Altcoin यह ब्लॉक बनाने और नए लेनदेन को मान्य करने के लिए प्रूफ ऑफ स्टेक पद्धति का उपयोग करते है। Altcoin की खास बात यह है कि Altcoin ने बिटकॉइन से स्वयं को अलग करके अपने लिए एक मार्किट बनाया है। और Altcoin ने उन निवेशकों को आकर्षित किया है जो बिटकॉइन के अल्टरनेटिव के रूप में Altcoin में क्षमता देखते है।
तो यह था बिटकॉइन और Altcoin के बीच का फर्क, अब आप जान चुके है कि बिटकॉइन और Altcoin में आखिर क्या फर्क होता है। तो चलिए अब हम आपको Altcoin के प्रकार क्या है, इसके बारे में जानकारी देते है।
Altcoin के प्रकार क्या है ?
यदि हम Altcoin के प्रकार की बात करे तो इसके कई प्रकार हो सकते है, परंतु यहां हम आपको 2 सबसे जरूरी प्रकार बता रहे है।
Mining Based
यह Altcoin का ही एक प्रकार है, जैसा कि इसके नाम से ही आपको पता चलता है कि यह माइनिंग बेस प्रकार है। ज्यादा से ज्यादा माइनिंग बेस Altcoin यह प्रूफ ऑफ वर्क का उपयोग करते है। यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमे सिस्टम ब्लॉक बनाने के लिए कठिन समस्याओं को हल करके नए कॉइन बनाये जाते है। यदि आपको माइनिंग बेस altcoin के उदाहरण जानना है तो वह LiteCoin, Monero और ZCash है।
StableCoins
StableCoins यह भी Altcoin का ही एक प्रकार है। आपने देखा होगा कि क्रिप्टो करेंसी कभी भी स्टेबल नही रहती है, इसमे काफी ज्यादा अस्थिरता होने के कारण यह कई बार ऊपर नीचे होती रहती है। तो ऐसे वक्त में stablecoin काम आता है। StableCoin का उद्देश्य सभी करेंसी और मेटल्स और क्रिप्टो करेंसी के अस्थिरता को कम करना होता है। यदि क्रिप्टो करेंसी कभी भी किसी समस्याओं का सामना करती है तो ऐसे वक़्त भी stablecoin ही काम मे आता है।
ऊपर हमने आपको Altcoin के प्रकार बता दिए है। बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें इन्वेस्टमेंट करना होता है, परंतु वह सोचते है कि क्या Altcoin यह इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है या नही। यदि आप भी ऐसा ही सोचते है तो कोई बात नही, क्योंकि हम आपको बताते है कि क्या यह आपके लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हो सकता है या नही।
क्या AltCoin इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा है ?
यदि आप AltCoin में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे है तो हम आपको इसके बारे में कुछ जानकारी देते है, जिसे पढ़ने के बाद आप यह तय कर पाएंगे कि आपको AltCoin में इन्वेस्ट करना चाहिए या नही करना चाहिए।
वैसे देखा जाए तो Altcoin यह मार्किट में नया आया है परंतु यह भी उतना ही सच है कि Altcoin काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और काफी इन्वेस्टर इसके तरफ आकर्षित हो रहे है। लेकिन हम आपको यह भी बता देते है कि Altcoin सिर्फ उन्ही लोगो के लिए है जो मार्किट में रिस्क लेना चाहते है। यदि आप रिस्क लेने से डरते है तो आपको Altcoin से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि Altcoin में काफी तेजी से उतार चढ़ाव होता रहता है।
तो चलिए अब हम आपको Altcoin के कुछ फायदे और कुछ नुकसान बताते है। सबसे पहले हम Altcoin के फायदे जान लेते है।
Altcoin के फायदे क्या है ?
- Altcoin का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बिटकॉइन से बेहतर होते है और इनका उद्देश्य क्रिप्टो करेंसी के कमियों को दूर करना है।
- इन्वेस्टर विभिन्न प्रकार के Altcoin में से चुन सकते है। यह भी इसका एक फायदा है।
यह थे Altcoin के फायदे, चलिये अब हम आपको इसके नुकसान भी बता देते है।
Altcoin के नुकसान क्या है ?
- यदि हम Altcoin के नुकसान की बात करे तो Altcoin का इन्वेस्टमेंट मार्किट यह बिटकॉइन से काफी छोटा है।
- कई ऐसे डेड कॉइन होते है जो इन्वेस्टर के पैसों को समाप्त कर देते है।
Altcoin का भविष्य कैसा है ?
बहुत से लोग या नए इन्वेस्टर ऐसे है जिन्हें Altcoin में निवेश तो करना है परंतु उन्हें नही पता कि आखिर Altcoin का भविष्य क्या है। तो हम आपको बताते है, जिस तरह Altcoin पॉपुलर होता जा रहा है और जिस तरह Altcoin तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि Altcoin का भविष्य काफी अच्छा होने वाला है। इन दिनों AltCoin कई इन्वेस्टर को अपनी और आकर्षित भी कर रहा है और भविष्य में और भी नए इन्वेस्टर को आकर्षित कर सकता है। परंतु यदि आपमे रिस्क लेने की क्षमता हो तभी आपको AltCoin में इन्वेस्ट करना चाहिए।
हमने आपको AltCoin के बारे में पूरी जानकारी तो दे दी है। परंतु कुछ लोगो के मन मे फिर भी कुछ सवाल रहते है। तो चलिए उन्ही कुछ सवालों के जवाब हम आपको नीचे देते है।
AltCoin FAQ
Q. 1. AltCoin क्या है ?
AltCoin यह भी एक तरह की क्रिप्टो करेंसी ही है। Altcoin यह बिटकॉइन के साथ अपने विशेषताएं को शेयर करते है, परंतु Altcoin के अपने अलग तरीके है। जैसे कि कुछ altcoin ब्लॉक बनाने या लेनदेन को मान्य करने के लिए एक अलग तंत्र का उपयोग करते है। या altcoin यह स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स या कम कीमत की अस्थिरता जैसी नई या अतिरिक्त क्षमताएं प्रदान करके खुद को बिटकॉइन से अलग दर्शाते हैं।
Q. 2. टॉप के Altcoin कौन से है ?
यदि आपको नही पता कि टॉप Altcoin कौन से है तो कोई बात नही हम आपको बताते है। तो टॉप के Altcoin यह Ethereum, Binance Coin, Tether, Cardano, Polkadot, XRP, Uniswap, THETA, और Litecoin है।
Q. 3. इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे अच्छा Altcoin कौन सा है ?
यह भी एक काफी अच्छा सवाल है तो यदि आपको जानना है कि इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे अच्छा Altcoin यह ईथर है। ईथर Altcoin यह एथेरेम का ही हिस्सा है और यह सबसे पॉपुलर भी माना जाता है।
Conclusion –
तो इस लेख में हमने आपको altcoin kya hota hai और Altcoin का भविष्य क्या है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा, यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।